Home KORBA ऊंचाई थी कम, ऐसे मिला जीवनसाथी,दर्राभाठा के विजय और दुर्गा की बनी...

ऊंचाई थी कम, ऐसे मिला जीवनसाथी,दर्राभाठा के विजय और दुर्गा की बनी जोड़ी

0
68
WhatsApp Image 2024 03 02 at 14.49.41

acn18.com कोरबा/कहते है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती है और विवाह धरती पर होते है। शायद ऐसा ही कुछ हुआ 3 फिट के विजय मरावी और ढाई फीट की दुर्गा के साथ। अरसे पहले सोशल मीडिया पर इनका परिचय हुआ। कोरबा में इनका विवाह सामूहिक आयोजन में सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2024 03 02 at 14.50.31

जनजतीय समाज से आने वाले विजय मरावी पाली ब्लॉक के ढर्राभाठा गाव के निवासी हैं। वे टेलरिंग से जुड़े है। उनका शारीरिक विकास कइ कारणों से नही हो पाया और ऊंचाई 3 फीट से ज्यादा बद्व नही सकी। विजय के लिए कुछ ऐसे ही जीवनसाथी की तलाश उनके परिवार के लोग कर रहे थे। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। संयोग से नजदीकी गांव में रहने वाली दुर्गा विजय के समाज से ही थी और उसकी ऊंचाई भी बहुत ज्यादा नहीं थी। सोशल मीडिया से दोनों जुड़े और बातचीत शुरू हुई। हाल में ही इन दोनों की मुलाकात आमने-सामने हुई इसके बाद विवाह की बातचीत हुई और रिश्ता पक्का हो गया। कोरबा के सर्व मंगल मंदिर परिसर में नमः सामूहिक विवाह के आयोजन की जानकारी मिलने पर इन्होंने रूचि दिखाएं और फिर यहां दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।

WhatsApp Image 2024 03 02 at 14.50.30

दुर्गा मरावी ने हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की है जबकि उसके पति की शिक्षा हाई स्कूल की है। दोनों ने आगे शिक्षा प्राप्त करने को लेकर रुचि दिखाई है। पावर सिटी कोरबा में जिंदगी को नए अर्थ मिलने से यह दोनों खुश हैं।
पवन मनोज