acn18.comबालकोनगर /बालकोनगर क्षेत्र के लाल घाट में नव विवाहिता बिंदु यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका विवाह 4 माह पूर्व हुआ था। उसने खुदकुशी क्यो की, परिजन इस बारे में अनजान है। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




