Home KORBA बोलेरो चालक अमित साहू की हत्या का मामला सुलझा,पुलिस ने तीन आरोपियों...

बोलेरो चालक अमित साहू की हत्या का मामला सुलझा,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
153

acn18.com कोरबा /कोरबा पुलिस ने हत्या के उस मामले को सुलझाने में सफलता पा ली है,जिसे सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं था। करतला थानांतर्गत ग्राम नवाडीह सेंदरीवाली निवासी अमित साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जो उसी के गांव के निवासी है। बताया जा रहा है,कि आरोपियों ने लूटपाट और फिरौती की मंशा से बोलेरो चालक अमित साहू को गनियारी के जंगल में बुलाया,चूंकी आरोपी उसी के गांव के थे इस कारण आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 15 दिनों तक गांव में ही कैंप किया। पुलिस की पांच अलग अलग टीमों ने जांच पड़ताल की जिसके बाद सेंदरीपाली गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी रायपुर से पकड़ा गया जबकि तीसरा आरोपी नेपाल बाॅर्ड से गिरफ्तार किया।

aaaacn aropi finl 1
aropi
error: Content is protected !!