acn18.com जांजगीर चांपा / जिले के ग्राम पंचायत अवरीद की रहने वही 18 महिलाए कलेक्टर कार्यालय पहुंची और कलेक्टर आकाश छिकारा से आंगनबाड़ी मैडम ज्योति नागपाल की शिकायत की। महिलाओं ने बताया की गांव में महतारी वंदन योजना के तहत फार्म भरा गया है,जिसके सत्यापन को लेकर महिलाओं से 100 रु लिया गया है। आंगनबाड़ी मैडम ज्योति नागपाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की और दिए गए 100 रु को भी वापस दिलाने की मांग की गई है।




