Home KORBA गढ-उपरोड़ा में जादू टोना के शक में युवक की कर दी गई...

गढ-उपरोड़ा में जादू टोना के शक में युवक की कर दी गई बेदम पिटाई,तोड़ दिया गया एक हाथ,चेहरे पर फेंक दिए गए शोले

0
108

acn18.com कोरबा /प्रदेश के कोरबा जिले में लेमरु थानांतर्गत ग्राम गढ़-उपरोड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसे सुन और देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। गांव में रहने वाले शंकर नामक युवक की जादू टोना के शक में पहले तो जमकर पिटाई की गई और फिर उसका हाथ तोड़ दिया गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके चेहरे पर जलते हुए शोलों को फेंक दिया गया,जिससे उसका चेहर बुरी तरह से झुलस गया है। गांव में रहने वाले शत्रुहन व उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की जा रही है,जिसके बाद मामले में जरुरी कार्रवाई की जाएगी।