Home KORBA सतरेंगा मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन हुआ हादसे का शिकार,चालक को आई...

सतरेंगा मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन हुआ हादसे का शिकार,चालक को आई चोट

0
89

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से बालको-सतरेंगा मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है,कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाईडर के नीचे जा घुसा। इस हादसे में चालक को चोट लगी है,जिसे राहगीरों के मदद से डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की मुख्य वजह वाहन के तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।