Home Uncategorized शातिर चोर गिरोह के 7 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा, हथियार बंद...

शातिर चोर गिरोह के 7 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा, हथियार बंद होकर करते थे चोरी 

0
112

Acn18.com जीपीएम। जिले में पुलिस और सायबर सेल की टीम ने चोर गिरोह के 7 आरोपियों को धरदबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो चाकू और 2 बाइक जब्त किया है. ये गिरोह जीपीएम और उसके सरहदी जिलों में बेखौफ होकर चोरी करते थे.जानकारी के अनुसार, ये चोर गिरोह सूने घरों में हथियार बंद होकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 11 नग गुंडी, 21 नग बटुआ, 21 नग दौरी, 02 नग पैना, 56 नग लोटा, 08 नग गिलास, 13 नग परांत, 13 नग कटोरी और 1 करछूल जब्त किए गए हैं.