Home KORBA ढाई वर्षीय मासूम शिवा चौहान के हत्यारे का नहीं चला पता,पुलिस की...

ढाई वर्षीय मासूम शिवा चौहान के हत्यारे का नहीं चला पता,पुलिस की टीम लगातार कर रही पतासाजी, मासूम की मां पर ही हत्या का संदेह

0
81
vlcsnap 2024 02 23 12h33m15s986

acn18.com कोरबा/प्रदेश के कोरबा जिले में ढाई वर्षीय शिव चौहान के हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच पाए है। सीविल लाईन थानांतर्गत खरमोरा सागौन बाड़ी में मासूम का शव पाया गया था। मामले की जांच जारी है। पुलिस को पूरी उम्मीद है,कि हत्यारे जल्द पकड़ में आ जाएंगे।

vlcsnap 2024 02 23 12h33m38s782

खरमोरा के सागौन बाड़ी में ढाई वर्षीय शिवा चौहान की मिली लाश के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। अज्ञात लोगों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। वारदात को हुए 3दिन बीत चुका है लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। शिव की हत्या को लेकर उसकी मां मालती चौहान पर संदेह जताया जा रहा है वह वारदात के बाद से ही गायब है। मालती की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है। उसके घर और मौकाए वारदात पर पुलिस की टीम तैनात है। गांव के पास पास और मालती के परिजनों के घर पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। मालती की गुमशुदगी के संबंध में जिले के सभी थाना और चौकी पुलिस को निर्देषित किया गया है।

vlcsnap 2024 02 23 12h34m05s130
vlcsnap 2024 02 23 12h34m15s579