Home Uncategorized शंकर नगर में 6 वर्ष के बच्चे से मारपीट,बालू में खेलने की...

शंकर नगर में 6 वर्ष के बच्चे से मारपीट,बालू में खेलने की सजा दी शंकर प्रजापति ने

0
43

bachha

acn18.com कोरबा/कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना अंतर्गत शंकर नगर में एक व्यक्ति ने 6 वर्ष के बच्चे से जमकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में बालक घर पहुंचा तो उसके परिजन परेशान हो गए। फ़ौरी तौर पर बच्चों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। बच्चे की मां चाहती है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति पर पुलिस कठोर कार्रवाई करें।

WhatsApp Image 2024 02 21 at 11.15.14 1

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनके माता-पिता काफी चिंतित रहा करते हैं । उन्हें लगातार इस बात पर ध्यान देना होता है कि बच्चा सुरक्षित है या नहीं । ऐसी स्थिति में अगर बच्चे के साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है । सिविल लाइन थाना के अंतर्गत शंकर नगर क्षेत्र में मारपीट की हुई घटना में 6 वर्ष का सूरज घायल हो गया। उसकी मां सीता ने बताया कि इसी इराक के रहने वाले शंकर प्रजापति के द्वारा मारपीट की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा पास में ही रखी गई बालू में खेल रहा था जिसका गुस्सा शंकर प्रजापति के द्वारा इस तरह से उतारा गया। घटना में बच्चों की पीठ और सर पर काफी छोटे आई है। आनन फानन में परिवार ने बच्चों का उपचार कराया। वे चाहते हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इस मामले को पुलिस की जानकारी में लाया जा रहा है। बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को लेकर सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं और इस पर तुरंत संज्ञान लेने के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। देखना होगा कि सूरज के साथ मारपीट करने वाले शंकर प्रजापति पर क्या कुछ कार्रवाई होती है