Home KORBA स्नेहा बंजारे ने यूएई में कोरबा जिले का नाम किया रोशन,अंतरराष्ट्रीय स्तर...

स्नेहा बंजारे ने यूएई में कोरबा जिले का नाम किया रोशन,अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

0
49

WhatsApp Image 2024 02 17 at 16.37.24

acn18.com कोरबा /वर्ल्ड कराते फ़ेडरेशन (डलबू.के.एफ़) द्वारा आयोजित विश्व कराते प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) फ़ुज़ैरह के जायेद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 16 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक आयोजित की जा रही है।
यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था (डब्लू.के.एफ.) वर्ल्ड कराते फ़ेडरेशन के तत्वाधान में की जा रही है।विश्व के अमेरिका,इंग्लैंड,रुस,जॉर्डन समेत 84 देशों ने हिस्सा लिया एवं भारत देश से 49 खिलाड़ियो चयनित किए गए थे एवं छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला खिलाड़ी स्नेहा बंजारे चयनित की गई थी।

कोरबा ज़िले की स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग में -68 किग्रा में रजत पदक प्राप्त कर भारत देश को गौरवान्वित किया है। कोच खेत्रों महानंद ने जानकारी दी कि स्नेहा बंजारे ने लगातार 11 अलग-अलग देशों से जीतकर फाइनल राउंड में जगह बनाई एवं फाइनल राउंड (EGYPT) मिस्र देश के साथ लड़कर सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया है एवं छत्तीसगढ़ महतारी का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

स्नेहा बंजारे एक मध्यमवर्गीय सामान्य परिवार में पली पढ़ी है अभी केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में एम.पी.एड. फाइनल ईयर की छात्रा है।स्नेहा के प्रेरणा एवं मार्गदर्शक अपने बड़े भाई है।बड़े भाई अविनाश बंजारे सुबह-शाम सिटी सेंटर मॉल एवं बाल्को अंबेडकर स्टेडियम में शहर के बच्चो एवं महिलाओं को कराते का प्रशिक्षण देते है।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रोशन करने पर लोगो में हर्ष का माहौल है 26 फ़रवरी को UAE से लौटने पर ज़ोरसोर से स्नेहा के स्वागत की तैयारी चल रही है।

गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए स्नेहा बंजारे ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करते हुए रजत पदक प्राप्त कर कराते में छत्तीसगढ़ एवं (जी.जी.यू.) को पहला मेडल दिलाया था।वर्ष 2023 में हुए एशियन कराते प्रतियोगिता के सिलेक्शन में छत्तीसगढ़ से पहली महिला खिलाड़ी स्नेहा बंजारे रही है।साथ ही कई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त का ज़िले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

 

WhatsApp Image 2024 02 17 at 16.37.24 2

WhatsApp Image 2024 02 17 at 16.37.25 1

WhatsApp Image 2024 02 17 at 16.37.25

WhatsApp Image 2024 02 17 at 16.37.26

हितेकसा गांव में भाहू के हमले में अधेड़ हुआ घायल ,नोच ली ग्रामीण की आंख