Home KORBA टीपी नगर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हुआ...

टीपी नगर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हुआ स्वागत,एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह नें किया भव्य स्वागत, राहुल गाँधी नें गोपाल नारायण सिंह को दिया यात्रा समापन के बाद दिल्ली आने का न्योता

0
352

IMG 20240212 WA0020

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा टीपी नगर पहुंची। यहां भी लोगों का जनसैलाब देखने को मिला,जो राहुल गांधी से मिलने और बात करने को बेताब दी। राहुल गांधी ने भी आम जनता को नीराश नहीं किया और उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनकी बातों को सुना। इस दौरान श्रमिक संगठन के इंटक एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने उन्हें अपनी खुली जीप में बिठाया और वार्तालाप किया काफ़ी देर चर्चा के बाद श्री गाँधी नें गोपाल नारायण को यात्रा समापन के पश्चात दिल्ली आने का न्योता भी दिया,इसके बाद राहुल गांधी ने एक पूर्व सैनिक और एक कोलकर्मी को अपने वाहन में बिठाया और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए।