spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कायर्क्रमों में होंगे शामिल

Must Read

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा में ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम कण्डोरा से ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह तथा शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

शाह के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार:सेंट्रल कमेटी बोली- 15 महीने में 400 साथियों को मारा, ऑपरेशन रोकें, युद्धविराम कर देंगे

Acn18.com/अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले ही नक्सली केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता करने के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -