मंत्री के गार्ड ने कर ली खुदकुशी

0
53

Acn18.comरायपुर/ गंज थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में लगभग 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगले के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

मृतक आरक्षक 02:00 बजे ड्यूटी से आया था मंजन करने के बाद गोली मारकर उसने आत्महत्या कर लिया है। मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस के ईएल अवकाश से वापिस आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पहुंचे। आरक्षक की डेड बॉडी को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

image 2024 02 10T083353.241