Home KORBA मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए पुत्र ने खुद...

मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए पुत्र ने खुद को कर लिया आग के हवाले

0
106

Acn18.com/मां ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो पुत्र ने खुद को आग के हवाले कर लिया,गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका उपचार जारी है। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है जहां डिंगापुर निवासी 23 वर्षीय अमोस मिंज बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां से शराब पीने के लिए चार सौ रुपए मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद को आग के हवाले कर लिया। फिलहाल युवक का उपचार अस्पताल में जारी है।

error: Content is protected !!