Home KORBA कोरबा ब्रेकिंग : व्यावसायिक परिसर के सामने अवैध दीवार ध्वस्त की,अतिक्रमण हटाओ...

कोरबा ब्रेकिंग : व्यावसायिक परिसर के सामने अवैध दीवार ध्वस्त की,अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत कार्रवाई.देखिए वीडियो

0
172

acn18.com कोरबा/ किसी भी क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर सरकार ने अपनी सभी एजेंसी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत कोरबा जिले में इस प्रकार के नजारे लगातार सामने आ रहे हैं। नगरपालिक निगम की टीम ने शुक्रवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास व्यवसाय कंपलेक्स के सामने बनाई गई अवैध दीवार को नष्ट करने की कार्रवाई की।

प्रशासन की ओर से सर्व संबंधित तंत्र को इस बारे में निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के बारे में न केवल जानकारी हासिल करें बल्कि इस दिशा में उचित कार्रवाई करें। अलग-अलग स्तर से मिल रही शिकायत के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई शुरू की गई है। नगर पालिका निगम की ओर से इसी श्रृंखला में शुक्रवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर जॉन के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग चौराहे के पास व्यवसाय कंपलेक्स के सामने बनाई गई अवैध दीवार को ढहाने की कार्रवाई की गई। इस तरह का काम करने से लोगों को असुविधा हो रही थी और वह अक्सर परेशान हो रहे थे। किसी व्यक्ति की ओर से इस बारे में नगर निगम को सूचना दी गई और कार्रवाई करने की मांग की गई जिस पर अधिकारी ने संज्ञान लिया और अपनी टीम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी के द्वारा किये गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने हाइड्रा के माध्यम से हटा दिया। तोड़ू दस्ते की प्रभारी इंजीनियर योगेश राठौर ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर लगातार शक्ति की जा रही है और इसी श्रृंखला में हमने यह कार्रवाई की है। जहां कहीं भी इस प्रकार के मामले प्रकाश में आएंगे उसे पर निश्चित रूप से निगम कार्रवाई करेगा।नगर निगम ने नागरिकों और व्यवसाईयों को कहां है कि वह किसी भी कारण से कहीं पर भी इस प्रकार के अनुचित काम बिल्कुल ना करें ऐसे मामले जानकारी मैं आने पर बुलडोजर चलेगा।

vlcsnap 2024 02 09 11h48m56s727

इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाने के साथ निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और सरकारी संपत्ति को बेजा कब्जा से मुक्त कराया गया है। इससे पहले कटघोरा एसडीएम रिचा सिंह के निर्देशन में दारी क्षेत्र के अंतर्गत 15 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने के साथ वहां पर इस आशय का बोर्ड लाया गया है की जमीन सरकारी है और इसका वास्तविक स्वामी सरकार का विभाग है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में कई प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित करना है और इसके लिए सरकार को बड़ी मात्रा में जमीन की जरूरत है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से उसे जमीन चाहिए ही और जब स्थितियां अनुकूल होंगी तो बड़ी तेजी से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना भी संभव होगा।

देखिए वीडियो……..

IAS, IPS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

error: Content is protected !!