Home Uncategorized उधारी पर काम कर रहे हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी, 3 महीने से...

उधारी पर काम कर रहे हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी, 3 महीने से नहीं मिला है वेतन

0
48

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के लिए कोरबा जिले में सेवाएं दे रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने के बाद भी इस दिशा में कोई नतीजे नहीं आ सके हैं। कर्मचारियों ने इस मुद्दे को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

सस्ती कीमत पर अच्छे मकान देने को लेकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड लंबे समय से काम कर रहा है। उसकी कोशिश से अब तक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं और उन्हें अपने सपनों का घर मिला है। हाउसिंग बोर्ड ने अपनी योजनाओं को गति देने से लेकर हितग्राहियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोरबा में संभागीय कार्यालय बना रखा है, जहां पर आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को रखा गया है। इनकी संख्या 17 के आसपास बताई जा रही है। हाउसिंग बोर्ड की एजेंसी कर्मचारियों से काम तो जरूर दे रही है लेकिन उन्हें समय पर वेतन देने के मामले में उदासीन बनी हुई है। कर्मचारी रौशन सिंह बताते हैं कि पिछले 3 महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। इसके कारण उनके सामने कई प्रकार से परेशानी बनी हुई है अधिकारियों की जानकारी में यह विषय कई बार लाया गया है लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई।

vlcsnap 2024 02 08 16h12m49s616

अपनी और परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए कर्मचारी कई प्रकार की शर्तों के साथ काम करने के लिए मजबूर हैं। उनके सामने मुश्किल यह है कि वह तमाम तरह के काम कर जरूर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर तो क्या बल्कि लंबी अवधि बीतने पर भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी कई प्रकार की चुनौतियां का सामना करने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि प्लेसमेंट एजेंसी पर सीधा नियंत्रण हाउसिंग बोर्ड का है इसलिए उसे इस मामले में उचित कदम उठाने चाहिए

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि किस लोकसभा में कितने मतदाता  . देखिए सूची