Home KORBA कुसमुंडा हुआ पूरी तरह से राममय ,रामकथा का हो रहा आयोजन ,एसईसीएल...

कुसमुंडा हुआ पूरी तरह से राममय ,रामकथा का हो रहा आयोजन ,एसईसीएल के सीएमडी भी हुए शामिल

0
105

vlcsnap 2024 02 06 12h58m53s123

acn18.com कोरबा /कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में इन दिनों आस्था की बयार बह रही है। आदर्श विहार स्थित इंदिरा स्टेडियम में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भक्तों की काफी भीड़ देखी जा रही है। दो फरवरी से शुरु हुआ आयोजन 8 फरवरी तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में बीती रात बिलासपुर से एसईसीएल के सीएमडी भी शामिल हुए और उन्होंने पूरी कथा को बड़े ध्यान से सुना और इस आयोजन की जमकर तारीफ की।

vlcsnap 2024 02 06 12h58m33s590

कोरबा का कुसमुंडा क्षेत्र पूरी तरह से राममय हो गया है। यहां आयोजित रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे है। दो फरवरी से आदर्श विहार स्थित इंदिरा स्टेडियम में रामकथा की शुरुआत हुई है,जो निरंतर जारी है और 8 फरवरी तक यह आयोजन चलेगा। इस भक्तिमय धार्मिक आयोजन में आस्था का बड़ा जनसमूह इकट्ठा हो रहा है,जो प्रभु श्रीराम की कथा को काफी गंभीरता से सुन रहा है।

vlcsnap 2024 02 06 12h58m11s324

इस धार्मिक आयोजन में बीती रात,एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी भी शामिल हुए। आयोजन में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और कथा का श्रवण भी किया।

ram

शेरो-शायरी से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, नेता प्रतिपक्ष महंत के शेर से बदल गया सदन का मौहाल