Home KORBA कोरबा ब्रेकिंग : नहीं रहे हम सब के संरक्षक, भैया उमाशंकर सिंह...

कोरबा ब्रेकिंग : नहीं रहे हम सब के संरक्षक, भैया उमाशंकर सिंह का स्वर्गवास ,शुभचिंतक दुख के सागर में डूबे

0
172

acn18.com कोरबा/ कोरबा ही नहीं वरन पूरे छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में जिन का नाम बड़े अदब से लिया जाता रहा है वही उमाशंकर सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे यह खबर अत्यंत वेदना पूर्ण है। उनका दिल्ली स्थित मेदांता हॉस्पिटल में प्रणांत हो गया। उनकी पार्थिव देह दिल्ली से बालकों लाई जा रही है। दोपहर 1:00 बजे उनकी और उनके परिवार की भावना के अनुरूप पार्थिव शरीर बनारस ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोरबा के बालकों में निवास रत श्री उमाशंकर सिंह मूलतः जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी थे किंतु उन्होंने किशोरावस्था से लेकर अपने गोलोक गमन तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकेगा। पूर्वांचल विकास समिति, राजपूत क्षत्रिय समाज जैसे कई सामाजिक संगठनों से संबद्ध रहते हुए श्री उमाशंकर सिंह जी ने प्रत्येक कार्य में तन मन धन से सहयोग दिया।

पूर्वांचल विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक कमलेश यादव ने  उमाशंकर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहां है की भैया उमाशंकर सिंह जैसे लोगों का ईश्वर की कृपा से ही सानिध्य प्राप्त होता है। उनकी यादें हीं अब हम सबका मार्गदर्शन करेंगी। भगवान श्री राम के अनन्य भक्त भैया उमाशंकर सिंह की आत्मा को प्रभु श्री राम अपने चरणों में स्थान देवें।

विश्व कैंसर दिवस 2024: हर साल कैंसर से हो जाती हैं लाखों मौतें, जानिए कैंसर के लक्षण-कारण और बचाव के तरीके

error: Content is protected !!