Home KORBA कोरबा : अयोध्यापुरी के एक मकान से जेवर और नगदी पार,वैवाहिक कार्यक्रम...

कोरबा : अयोध्यापुरी के एक मकान से जेवर और नगदी पार,वैवाहिक कार्यक्रम में जाना महंगा पड़ा महिला को

0
52

acn18.com कोरबा/ सामान्य कामकाज से जुड़ी हुई एक महिला के घर को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी रकम और जेवरात की चोरी कर ली। अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला गई हुई थी, इस दौरान यह घटना हुई। दर्री पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

vlcsnap 2024 02 02 16h59m12s378

दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्यापुरी में पार्वतीबाई निवासरत है जिसके यहां पिछली रात्रि चोरी की घटना हुई। लोगों के घरों में सामान्य काम करने के साथ पार्वती अपने परिवार का भरण पोषण करती है। जांजगीर चांपा जिले में रहने वाले उसके रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह आयोजित था जिसमें पार्वती का परिवार शामिल होने गया था। इस बीच मकान को सुना प्रकार चोरों ने ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और ₹70000 नगद रकम पर कर दी। जांजगीर चांपा से घर लौटने पर यहां का नजारा देखकर पार्वती के होश उड़ गए।

vlcsnap 2024 02 02 17h00m42s442

पीड़ित पक्ष के द्वारा अपने घर पर चोरी की घटना होने के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया है जिस पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि इलाके के कुख्यात चोरों की कुंडली कंगाली जा रही है ताकि अयोध्यापुरी में हुई चोरी की घटना को लेकर अहम नतीजे आ सके

vlcsnap 2024 02 02 16h59m35s403

कोरबा : सीएसईबी चौकी में जनता की समस्या सुनी एसपी ने, साइबर क्राइम पर चिंता, बैंक प्रबंधन को दिया निर्देश