spot_img

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, RJD-कांग्रेस से एक-एक विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ

Must Read

acn18.com झारखंड: चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके अलावा दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (आरजेडी) ने मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि हाई कोर्ट में उनकी याचिका अभी लंबित है, इसलिए वही अपना पक्ष रखें।

- Advertisement -

शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। चम्पाई सोरेन के साथ कांग्रेस और राजद कोटे से एक- एक मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें क्रमशः आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता होंगे। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।

चंपई सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

 चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं आलमगीर आलम ने  मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये क्रमश: कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री होंगे।

राज भवन गेट के बाहर मनोनित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का लगा कारगेट

राज भवन गेट के बाहर मनोनित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कारगेट खड़ा किया गया है।

5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी चंपई सोरेन सरकार

 चंपई सोरेन सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र है। वहीं आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। ये राजद कोटे के मंत्री होंगे।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -