acn18.com भुवनेश्वर। काफी समय से कांग्रेस संकट में चल रही है और लगातार उसकी स्थिति बेहद बिगड़ रही है। इन सबके बावजूद कांग्रेस के बड़े नेता किसी प्रकार का परिवर्तन करने के मूड में नहीं है और लगातार गलतियां करने पर उतारू है। देश का माहौल और मूड समझने से अलग हटकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आज एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी को जहरीला कह दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इनसे बचकर रहे और दूरी बनाएं । कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे खासतौर पर आमंत्रित थे जिन्होंने इस बात को कहा और उड़ीसा का मूड भांपने की कोशिश की। याद रहे इससे पहले ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समझ में शामिल होने के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा कांग्रेस के बड़े नेताओं को आमंत्रण दिया गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया इस पर भी कांग्रेस की जमकर थू -थू हुई थी और खुद कांग्रेस खेमे के कई लोगों ने नेताओं पर गुस्सा निकाला था।




