Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित अभिजीत की...

मुख्यमंत्री ने अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित अभिजीत की खेल प्रतिभा को सराहा

0
132

acn18.com रायपुर, 27 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वाटरपोलो स्पोर्ट्स के खिलाड़ी श्री अभिजीत राज सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री अभिजीत ने बताया कि उनका चयन अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विगत वर्ष सितंबर माह में कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 वाटरपोलो स्पर्धा में उनके नेतृत्व में सरगुजा की टीम ने काँस्य पदक हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने श्री अभिजीत की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए शाल पहना कर उनका अभिनन्दन किया और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री संजीव सेठ सोनी, श्री अम्बिकेश स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोरबा न्यूज : इतवारी बाजार में एक व्यक्ति की मौत,गलत आदतों से परिवार ने छोड़ा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

error: Content is protected !!