Home Uncategorized बिहार की सियासी हलचल के बीच एक्शन मोड में कांग्रेस, भूपेश बघेल...

बिहार की सियासी हलचल के बीच एक्शन मोड में कांग्रेस, भूपेश बघेल को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

0
143

acn18.com नई दिल्ली।  बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने के बाद कांग्रेस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। महागठबंधन के टूटने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

नीतीश के भाजपा से मिलने की चर्चा

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भाजपा के साथ दोबारा मिलने की चर्चा के बीच राज्य में महागठंधन टूटने की कगार पर लग रहा है। इसको लेकर अब कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बिहार भेजा है। वहीं, राजग भी सरकार बचाने में लगी है।

अयोध्या में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़, अब इस टाइम करें रामलला के दर्शन; ये है नया अपडेट

error: Content is protected !!