Home KORBA कोरबा : पशुपालक की लापरवाही से गाय फंसी परेशानी में , पैर...

कोरबा : पशुपालक की लापरवाही से गाय फंसी परेशानी में , पैर में लोटा फंसने से छटपटाहट, ऐसे पीड़ा हुई दूर…देखिए वीडियो

0
100

acn18.com कोरबा /मवेशियों को अपने हाल पर छोड़ देने के गलत परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं और उनके साथ कई प्रकार की घटना हो रही हैं। शुक्रवार को सुबह शारदा विहार में एक गाय के खुर में लोटा फस गया और वह यहां वहां विचरण कर छटपटाने लगी। काफी मशक्कत के बाद क्षेत्र के लोगों ने उसे पीड़ा से मुक्त किया।

कोरबा नगर के वार्ड संख्या 12 शारदा विहार के अंतर्गत सुबह लगभग 8 बजे यह मामला सामने आया। इलाके में कई लोगों ने अपने उपयोग के लिए मवेशियों को रखा हुआ है जो मतलब निकालने के बाद उन्हें विचरण के लिए यहां वहां भेज देते है। उनके साथ क्या कुछ हो रहा है, इससे वे लोग बेखबर होते हैं। बताया गया की सुबह एक गाय शिव मंदिर के पास पहुची। इसी दौरान उसने पास में रखे लोटे में अपना पैर फसा लिया। इसके बाद वह परेशानी से मुक्त होने की चाह में यहां वहां दौड़ने लगी। शारदा विहार मंदिर समिति से जुड़े युवकों ने उसे काबू में करने की कोशिश की पर नतीजा सिफर रहा। बाद में योजनाबद्ध रूप से घेराबंदी कर एक जगह गाय को पकड़ने के साथ युक्ति अपनाई गई। वरिष्ठ लोगों के अनुभव का लाभ लेकर गाय के पैर में फसे लोटे को निकाल लिया गया। उलझन दूर होते ही गाय ने राहत ली और लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया।

देखिए वीडियो………..