Home KORBA 16 फरवरी को होगी देशव्यापी हड़ताल ,श्रमिक संगठनों ने बनाई रणनीति

16 फरवरी को होगी देशव्यापी हड़ताल ,श्रमिक संगठनों ने बनाई रणनीति

0
41

IMG 20240125 121804

Acn18.com कोरबाl एसईसीएल के श्रमिक संगठनों और किसान संगठनों के एक संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की ‘मजदूर, किसान एवं देश-विरोधी नीतियों के खिलाफ’ 16 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल और ‘ग्रामीण बंद’ का आह्वान किया है। संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी, 2024 की औद्योगिक एवं सेक्टोरल हड़ताल की घोषणा की है। इसकी तैयारी को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच, कोरबा के संगठनों की बैठक ढेलवाडीह के जागृति क्लब में आयोजित की गई।

इसमें एटक,एचएमएस,सीटू और एक्टू के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में हड़ताल के प्रचार को बेहतर तरीके से मजदूरों के बीच ले जाने के लिए अपने-अपने संगठन और यूनियन की बैठक 26 जनवरी, 2024 तक करनी