Home Uncategorized रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जलाए गए 5 लाख से अधिक दीये,...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जलाए गए 5 लाख से अधिक दीये, उकेरी गई भगवान श्रीराम समेत कई आकृतियां, USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

0
105

acn18.com राजनांदगांव। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभागमन पर दिग्विजय स्टेडियम में लाखों दीप जलाकर उत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम ने USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है. बता दें कि स्टेडियम में संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति की ओर से 5 लाख 25 हजार दीप जलाए गए थे. जहां दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम, धनुष, त्रिशुल, तीर, डमरू, ओम, स्वास्तिक, गदा, भारत का नक्शा, मोर, दिया जैसी विभिन्न आकृतियां बनाई गई थी.

e6970a55 3275 4afd b00f f2f69e2dc4eb

 

दिग्विजय स्टेडियम में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगभग 5 लाख 25 हजार से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए. वहीं संस्कारधानी सनातन धर्म सेवा परिवार समिति की ओर से मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक और शहर में लाखों दीए जलाए गए. शहर में लगभग 5 लाख दिए जलाने के लिए समिति एवं संस्कार ठाकुर के माध्यम से जिले का नाम यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दर्ज किया गया है.

भाजपा में शामिल हुए आप के कई दिग्गज नेता, अन्य पार्टी के लोगों ने भी ली सदस्य्ता, सीएम साय बोले – बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है