Home KORBA कोरबा ब्रेकिंग : फांसी लगाकर बालक ने कर ली खुदकुशी ,आत्महत्या के...

कोरबा ब्रेकिंग : फांसी लगाकर बालक ने कर ली खुदकुशी ,आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

0
43

WhatsApp Image 2024 01 23 at 12.43.07

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में रहने वाले बालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले छात्र ने किन कारणों से खुदकुशी की इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम शुभांशु टेकाम है जिसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। बताया जा रहा है,कि बीती शाम मृतक अपनी मां के साथ भोग भंडारा खाने के लिए गया हुआ था,जहां से वह पढ़ाई करने के नाम पर घर आ गया और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मां जब वापस घर लौटी तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

acn fansi 1

सीतामणी हरचौका हुआ राममय ,बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद