Home Uncategorized दुल्हन सी सजी रामनगरी, VVIP का लगा जमावड़ा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में...

दुल्हन सी सजी रामनगरी, VVIP का लगा जमावड़ा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सीएम

0
70

acn18.com अयोध्या /अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की  जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा।

एन चंद्रबाबू नायडू पहुंचे

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे मधुर भंडारकर और अभिनेत्री कंगना रनौत

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और अभिनेत्री कंगना रनौत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।