Home KORBA कोरबा : घंटाघर चौराहे पर लगा श्री राम का विशाल कट आउट,दर्शन...

कोरबा : घंटाघर चौराहे पर लगा श्री राम का विशाल कट आउट,दर्शन के साथ लोग ले रहे तस्वीर…देखिए वीडियो

0
140

IMG 20240121 182742

acn18.com कोरबा/अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ हर तरफ भक्ति का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में यहां वहां कई प्रकार के प्रयोग हो रहे हैं। कोरबा के घंटाघर चौराहे पर बजरंग दल के द्वारा श्री राम और अयोध्या के मंदिर का विशाल कट आउट लगाया गया है। विद्युत की रोशनी में यहां का दृश्य देखते ही बनता है। रास्ते से आने जाने वाले लोग जरूर इस जगह पर रुकने के साथ न केवल दर्शन कर रहे हैं बल्कि यहां की तस्वीर भी अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

देश और दुनिया के अनेक देशों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है। हर तरफ श्री राम का गुणगान जारी है। राम के प्रति भक्ति दिखाने को लेकर लोग पीछे नहीं रहना चाहते। कोरबा के ओपन थिएटर के सामने घंटाघर चौराहे पर हिंदू संगठन के द्वारा अयोध्या के नवनिर्मित भव्य राम मंदिर और श्री राम का विशाल कट आउट तैयार करने के साथ इस रोशनी से जगमग किया गया है। अंधेरा होने के साथ इसकी छाता दिखती बन रही है। प्रतिष्ठा दिवस से एक दिन पहले यहां लोगों ने उपस्थिति दर्ज करने के साथ इस नजारे को कैद किया। एक श्रद्धालु ने बताया कि यह हमारे लिए अत्यंत खुशी की बात है। वर्षों की शिकायत अब जाकर दूर हुई है और हम मंदिर बनने से खुश हैं।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी विजय राठौड़ ने बताया कि मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त होने के साथ अब हमारा बड़ा सपना पूर्ण हुआ है प्रतिष्ठा के साथ यहां श्रद्धालु दर्शन करेंगे। उन्होंने देश भर के भक्तों से अपील की है कि वह अयोध्या पहुंचकर अपने आराध्य का दर्शन करें।प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या को कोरबा में या प्रयोग प्रारंभ हुआ है बताया गया कि चैत्र प्रतिपदा की रामनवमी तक इसकी उपस्थिति यहां पर होगी

प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष में निकाली शोभायात्रा , आकर्षक झांकी के साथ शामिल हुए लोग…देखिए वीडियो

error: Content is protected !!