Home Uncategorized स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का डॉक्टरों को सख्त निर्देश, कहा- ड्यूटी...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का डॉक्टरों को सख्त निर्देश, कहा- ड्यूटी पीरियड में अस्पताल में रहें, पहले जैसा अब नहीं चलेगा

0
37

acn18.com सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में शासन में आते ही बीजेपी ने सुशासन का सूर्योदय का नारा दिया है। सरकार के मंत्रिपरिषद का गठन होने के बाद लगातार इसपर काम किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय के सभी मंत्री अपने-अपने विभागों का निरिक्षण कर रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए और सख्त लहजे में कहा कि पहले जैसा अब नहीं चलेगा। ड्यूटी पीरियड में डॉक्टरों को हॉस्पिटल में रहना होगा।

image 2024 01 16T162401.670

 

दरअसल, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सूरजपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए प्रदेश भर के सभी डॉक्टर्स को पिछले समय में क्या हुआ मैं नहीं जानता लेकिन अब ड्यूटी पीरियड में हॉस्पिटल में सभी डॉक्टरों को रहना होगा। समय से आना होगा और पूरे समय रहकर मरीजों की सेवा करना होगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे हो। यहां क्योंकि वनांचल क्षेत्र में रहने वाले किसान और मजदूर लोग हैं, उन्हें बेहतर इलाज मिले।

हादसे ही हादसे : चलती ट्रैक्टर से गिरा 7 साल का बच्चा, मौके पर मौत, पुल से टकराकर बाइक सवार ने तोड़ा दम