Home Uncategorized मंदिर में डिप्टी CM विजय शर्मा ने की साफ-सफाई, श्री राम लला...

मंदिर में डिप्टी CM विजय शर्मा ने की साफ-सफाई, श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीपक जलाने की अपील

0
45

acn18.com रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. जिले के जनप्रतिनिधि इन स्थानों में साफ-सफाई कर रहे हैं. इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला मुख्यालय कवर्धा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जनप्रतिनिधियों के साथ हिस्सा भी लिया.

image 2024 01 15T172137.701

डिप्टी सीएम शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी मंदिरों और तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं. उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही घरों में दीपक जलाकर रोशन करना है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वहीं कोशल है, जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था. भगवान राम के इस ननिहाल में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशियां दिखे, ऐसा हम सबका प्रयास होना चाहिए. इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर सहित अनेक नगरीय और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

496952b7 1883 4bfd a58a d12a833dfa72

डिप्टी सीएम को लड्डूओं से तौला

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम रबेली आगमन पर स्थानीय राईस मिल के पास क्षेत्रवासियों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया. साथ ही क्षेत्रवासियों ने डिप्टी सीएम शर्मा का लड्डूओं से तौलकर स्वागत, अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित अनेक नगरीय और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

f7748687 24ef 4cef 9659 3eab0b045373

 

खाकी ने बिखेरी खुशियांः 100 से अधिक गुम मोबाइल को अलग-अलग राज्यों से पुलिस ने खोजा, फोन पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे…