Home KORBA पुलिस अधीक्षक ने यूनिफॉर्म का अर्थ बताया स्काउट गाइड को, जिला स्तरीय...

पुलिस अधीक्षक ने यूनिफॉर्म का अर्थ बताया स्काउट गाइड को, जिला स्तरीय रैली का आयोजन हुआ कटघोरा में

0
52

vlcsnap 2024 01 13 16h12m41s118

acn18.com कटघोरा/भारत स्काउट गाइड संगठन के द्वारा जिला स्तरीय रैली का आयोजन कोरबा जिले के कटघोरा नगर में किया गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में किए गए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के स्काउट गाइड शामिल हुए। समापन दिवस को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने स्काउट गाइड को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

vlcsnap 2024 01 13 16h12m30s305

वेदेन पावेल के द्वारा स्काउट गाइड की स्थापना की गई थी जो लगातार अपना काम कर रहा है। विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, सद्भाव के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने से गुण का विकास इसके माध्यम से हो रहा है। स्काउट गाइड ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम करना भी सुनिश्चित कर रखा है। वर्ष 2023 24 के अंतर्गत जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली कटघोरा में आयोजित की गई जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात रखी और यूनिफॉर्म के साथ अनुशासन के कनेक्शन को स्पष्ट किया। भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली रैली सबसे बड़ा इवेंट होती है और इसके माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को कई अच्छी चीज़ सिखाते हैं। स्काउट गाइड की जिला स्तरीय रैली को आयोजित करने में संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी विशेष भूमिका निभाई और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया

vlcsnap 2024 01 13 16h12m05s573

vlcsnap 2024 01 13 16h12m36s316

रिसदी चौक के पास भारी वाहन ने बाइक को ठोका, महिला गंभीर रूप से हुई घायल