Home KORBA कोरबा : नाक में फंसे सेल ने बढ़ाई पीड़ा, मेडिकल कॉलेज में...

कोरबा : नाक में फंसे सेल ने बढ़ाई पीड़ा, मेडिकल कॉलेज में उपचार से बच्चे को मिला नया जीवन

0
75

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.17.04

acn18.com कोरबा। खेल खेल में हाथ घड़ी के सेल को बच्चे ने हाथों से नाक में घुसा लिया। सांस लेने में कष्ट होने पर बच्चे के माता पिता उसे लेकर स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुँचे। ई.एन.टी सर्जन डॉ हरवंश ने बच्चे की जांच की और पाया कि जो बैटरी बच्चे लक्की ने खेल खेल में नाक के अंदर डाला था वो धीरे धीरे गलना शुरू हो गया था जो कुछ दिन और विलंब होने से ज्यादा गल कर शरीर के और अंग को नुकसान पहुँचा सकता था। सही समय पर उपचार मिलने से बच्चे को नई जिंदगी मिली । डॉक्टर हरवंश सिंह ने एंडोस्कोपी ऑपरेशन की मदद से बैटरी को बाहर निकाला। बैटरी के बाहर निकलने के बाद बच्चे की हालत खतरे से बाहर है ।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.17.05 1

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ गोपाल कंवर ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन था लेकिन अभी बच्चे की हालत में सुधार है और जल्द स्वस्थ हो जाएगा, माता पिता को रखना होगा ध्यान की बच्चों के आस पास ऐसे छोटे छोटे समान न रखे और न ऐसे किसी समान से खेलने दे।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.17.05 2

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.17.05

मानिकपुर क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर जताई चिंता, जीसीसी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा की