Home KORBA मानिकपुर क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर जताई चिंता, जीसीसी सदस्यों ने पुलिस...

मानिकपुर क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर जताई चिंता, जीसीसी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा की

0
91

acn18.com कोरबा/ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की मानिकपुर परियोजना के अलावा रेजिडेंशियल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि मानिकपुर पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसईसीएल के श्रमिक संगठन ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के साथ चर्चा की और ज्ञापन भी सोपा। पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों को आश्वासन दिया है कि अपराध की रोकथाम पर जरूर कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.10.16 1

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र में जॉइंट कंसीडरिंग कमेटी के सदस्यों ने मानिकपुर परियोजना के साथ-साथ कर्मचारियों के आवासीय परिसर में लगातार हो रही चोरी पर चिंता जताई है। खदान में मौजूद संसाधन के अलावा लोगों के आवास से चोरी हो रही है। संगठित तरीके से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह यहां पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से ऐसी घटनाएं यहां पर होने से हर कोई चिंतित है। श्रमिक नेता मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि इन सब बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। मानिकपुर पुलिस की भूमिका को लेकर भी अवगत कराया गया है। श्रमिक नेताओं से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके रहते अपराधों को बढ़ाने नहीं दिया जाएगा ।

WhatsApp Image 2024 01 11 at 15.09.39

श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक से भेंट करने और तथ्यों की जानकारी देने से यह बात तो साबित हो गई है कि कई प्रकार की घटनाएं इलाके में हो रही है और उनके मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस का रवैया अत्यंत नकारात्मक बना हुआ है। ऐसा लगता है कि इन्हीं कर्म से अराजक तत्वों के मनोबल में काफी बढ़ोतरी हुई है और वह लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। देखना होगा कि श्रमिक संगठनों के द्वारा की गई पहल के आगामी दिनों में क्या कुछ परिणाम सामने आते हैं

दुष्कर्म की शिकायत को हल्के से लिया महिला अधिकारी ने,नाबालिग पीड़िता ने शिशु को दिया जन्म

error: Content is protected !!