spot_img

CG CRIME NEWS : 12 साल के बच्चे ने साथ खेल रही 5 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां बनी आई विटनेस, आरोपी मोबाइल में देखता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

Must Read

acn18.com बिलासपुर। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकंडा के चिंगराजपारा क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 12 वर्ष के बच्चे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मौके से इस पूरे मामले की जानकारी थाना सरकंडा पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने अपराध पंजीबद कर आरोपी 12 वर्षी बच्चों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।

- Advertisement -

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी बच्चे से पूरा इलाका परेशान है। आरोपी ने इस तरह कोई पहली घटना या वारदात को अंजाम नहीं दिया है,बल्कि इसने पहले भी इस तरह के मामले को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ थाने में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। आरोप है कि आरोपी बच्चा नशेड़ी वर्ग का है जो अपने से बड़े लोगों के साथ रहता है और ज्यादातर मोबाइल में अश्लील वीडियो देखता रहता है। गत मंगलवार की दोपहर भी आरोपी बच्चा 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ खेल रहा था, चूकि बच्ची की मां घरों में कामकाज करने गयी हुई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया। वहीं इस पूरी घटना का भी आई विटनेस पीड़िता की मां है जिसने पूरे घटनाक्रम को देखा और फिर उसने थाना सरकंडा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज की।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भारत चेन्नई टेस्ट जीता, बांग्लादेश को 280 रन से हराया:शतक और 6 विकेट के साथ अश्विन मैन ऑफ द मैच; 3 इंडियन बैटर्स की...

Acn18.com/टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 280 रन से जीत लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को...

More Articles Like This

- Advertisement -