Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड में आएगी कमी, कुछ...

छत्तीसगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड में आएगी कमी, कुछ जगहों पर बने बारिश के आसार

0
104

acn18.com छत्तीसगढ़ /मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो चुका है, मगर पिछली बार की तरह इस बार भी हवा की दिशा नहीं बदली है. इससे राज्य में सप्ताह भर बाद ही मौसम में बदलाव होने की गुंजाइश बन रही है. इसके बाद हवा की दिशा बदलने और आसमान साफ होने से ठंड की वापसी के आसार हैं. इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है.

छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत सामान्य से अधिक तापमान के साथ हुई है. लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. इसका असर आने वाले दिनों में राज्य के अन्य हिस्से पर भी हो सकता है. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है. वहीं मध्य प्रदेश और झारखंड में भी पांच दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है.

बता दें कि रायपुर और आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. साथ ही साथ बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9.04 ℃ नारायणपुर में दर्ज किया गया है.

error: Content is protected !!