Home Uncategorized यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इन ट्रेनों के बदले गए रुट, 12...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इन ट्रेनों के बदले गए रुट, 12 दिनों तक रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी, जानिए वजह

0
141

Acn18.com रायपुर। नए साल में यात्रियों के लिए फिलहाल बुरी खबर है।दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।

जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं.

error: Content is protected !!