Home KORBA राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए देव स्थलों को आमंत्रण.तीर्थ क्षेत्र जागरण...

राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए देव स्थलों को आमंत्रण.तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति कर रही यह काम

0
134

Acn18.com अयोध्याl अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। इसी महीने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले अयोध्या में पूजित अक्षत के माध्यम से देवी स्थान को आमंत्रण देने का कार्य कर लिया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति के द्वारा इस कार्य को संपादित किया जा रहा है।

IMG 20240101 WA0134

श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई प्रकार के सोपान पर भारत के साथ-साथ दुनिया के अनेक देशों में गतिविधियां संचालित की जा रही है। अयोध्या में पूजित अक्षत कलश के वितरण करने के बाद अब विभिन्न क्षेत्रों में देवी देवताओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। कोरबा की अधिष्ठात्री देवी सरमंगला मंदिर में अक्षत के साथ आमंत्रित करने के लिए विभाग प्रचारक योगेश्वर, नगर संघ चालक अशोक तिवारी , विद्याभारती के प्रांत प्रमुख जुड़ावन सिंह, विहिप के विजय राठौर, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव , अखिलेश जायसवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई।

शहर और जिले के अनेक देव स्थलों पर पहुंचकर देवी देवताओं को राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा दिवस के लिए आमंत्रित करने का कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति की ओर से संपन्न किया गया। 15 जनवरी तक जिले भर में गृह संपर्क अभियान संचालित किया जाना है इसके अंतर्गत अक्षत और भगवान के चित्र के साथ सभी हिंदू घरों में संपर्क किया जाएगा और लोगों से आवाहन किया जाएगा कि वह अयोध्या पहुंचकर श्री राम का दर्शन अवश्य करें। अभियान के अंतर्गत लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठान पर भगवा ध्वज फहराने एवं राम नाम संकीर्तन सहित अन्य गतिविधियों में अपनी भागीदारी दर्ज करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र जागरण समिति का प्रयास है कि समरसता की भावना के साथ इस पूरे अभियान को संचालित किया जाए और एक बेहतर वातावरण बनाने मैं सफलता प्राप्त की जाए।