Home Uncategorized जांजगीर-चांपा : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले...

जांजगीर-चांपा : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा

0
42

WhatsApp Image 2024 01 01 at 17.44.50 1

जांजगीर-चांपा 01 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कनस्दा, सिंघुल, पामगढ़ जनपद पंचायत झूलन, चण्डीपारा, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लटिया, पकरिया (ल.), बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनडभरा, चोरहादेवरी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत केराकछार एवं करमा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –

विकसित भारत संकल्प यात्रा 02 जनवरी को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नगारीडीह, केसला, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पामगढ़, चेऊडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कल्याणपुर, रसेड़ा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बसंतपुर, देवरहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गतवा एवं कण्डरा में आयोजित किया जाएगा।