Home KORBA ऑनलाइन खरीदी वॉकी-टॉकी, फर्जी पुलिस वाले पकड़ाए,अमरैया बाईपास पर लोगों से कर...

ऑनलाइन खरीदी वॉकी-टॉकी, फर्जी पुलिस वाले पकड़ाए,अमरैया बाईपास पर लोगों से कर रहे थे वसूली

0
98

acn18.com कोरबा /कोरबा के अमरैया रामनगर बाईपास स्थित सरकारी शराब दुकान के पास लोगों से अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों अपने आप को क्राइम ब्रांच का सदस्य बता रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और कार्रवाई की। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन वॉकी-टॉकी खरीदी थी और इसके जरिए लोगों पर धौंस जमाई जा रही थी।

पुलिस की विशेष इकाई क्राइम ब्रांच का जलवा कुछ ऐसा होता है कि आपराधिक तत्व इससे खौफ खाते हैं और शातिर तरह के लोग इसके नाम पर अपनी दुकान चलाना शुरु कर देते हैं। लगातार इस तरह के मामले कोरबा जिले में प्रकाश में आ रहे हैं । नया मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां पर दो युवक को क्राइम ब्रांच से जुड़ा हुआ बताने के साथ रामनगर शराब भट्टी के पास अवैध वसूली कर रहे थे। कोई संदेह न कर सके इसलिए उन्होंने वॉकी-टॉकी भी अपने पास रखा हुआ था । उनके तौर तरीके पर एक व्यक्ति ने विश्वास जताया और असली पुलिस को इसकी जानकारी दी । कुछ देर में यहां पहुंची मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई की और तथा कथित फर्जी क्राइम ब्रांच के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि फर्जी पुलिस वालों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी सहित कई धाराओं में अपराध पंजीबद किया गया है।वर्ष 2024 की शुरुआत मानिकपुर चौक के क्षेत्र में फर्जी मामले को उजागर करने से हुई है। पुलिस ने इसे अपने लिए सफलता माना है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में अपराधों का खुलासा इसी अंदाज में होता रहेगा

नए साल पर पिकनिक मनाए गए युवक की खरखरा नदी में डूबने से मौत

error: Content is protected !!