CG NEWS : मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत सभी मोर्चे की संयुक्त बैठक खत्म, कई अहम मुद्दे पर हुई चर्चा

0
38

acn18.com रायपुर। CG NEWS : राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री के साथ मुख्यमंत्री और मंत्रियों की करीब एक घंटे चली। बैठक में सरकार और संगठन दोनों स्तर पर बातचीत की गयी। 100 दिन के एजेंडे के अलावे मोदी की गारंटी पर भी बातचीत की गयी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के साथियों व संगठन के प्रमुख पदाधिकारी के साथ मन की बात 108वीं कड़ी देखी। इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 1.51.26 PM 1

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा संगठन के गतिविधियों पर चर्चा की गयी है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी की पिछली बैठक में लिए निर्णय की समीक्षा की गयी है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की भी चर्चा हुई। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये हैं। संगठन की गतिविधियों में सब आगे बढ़े और लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीट जीतने की भी चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 1.40.07 PM 1

इधर, कांग्रेस की 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने वाले दावे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए, कहा कि विधानसभा चुनाव में भी 75 पार का दावा कांग्रेस कर रही थी। पिछला लोकसभा चुनाव हमने कांग्रेस सरकार बनने के चार महीने बाद लड़ा था। 11 में से 9 सीटें हमने जीती थी और इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने वाली है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि थोड़े दिन पहले राहुल गांधी ने एक और यात्रा निकाली थी। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार चली गई। मध्यप्रदेश में भी उसकी उम्मीद पूरी नहीं हुई। इस यात्रा का भी उन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। कांग्रेस मोदी जी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। मोदी विरोध करते-करते देश और आम जनता के विरोध करने लगी है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी अब आम चुनाव से पहले एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं। राहुल गांधी यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकालेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी।