Home KORBA वाहन स्टैंड के कर्मचारियों ने युवक के साथ की मारपीट ,पार्किंग को...

वाहन स्टैंड के कर्मचारियों ने युवक के साथ की मारपीट ,पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद ,पुलिस से की गई शिकायत

0
87

WhatsApp Image 2023 12 31 at 12.26.21

acn18.com कोरबा /कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड कर्मचारियों की दबंगई कुछ ज्यादा की बढ़ गई है। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के बाद करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी,जिसके निशान उसके शरीर पर आसानी से देखे जा सकते हैं। मामले की शिकायत सीविल लाईन पुलिस से की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है और जल्द ही कार्रवाई भी करेगी।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 12.26.22 2

तस्वीर में नजर आ रहे इस युवक का नाम भानू कुमार है। ग्राम गोढ़ी में रहने वाला भानू अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया है। भानू ने बताया,कि वह अपनी वाहन लेकर मेडिकल कॉलेज के वाहन स्टैंड पहुंचा और पार्क किया। पार्किंग शुल्क पटाने के लिए उसने सौ रुपए का नोट दिया और चिल्लर की मांग की। कर्मचारियों ने चिल्लर देने से मना कर दिया जिसके बाद भानू गुस्से में आ गया और पास में रखी कुर्सी को लात मार दिया फिर क्या था वाहन स्टैंड के आधा दर्जन कर्मचारी उस पर पिल पड़े और बेल्ट और डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

भानू कुमार ने मामले की शिकायत सीविल लाईन पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
धान का उठाव नहीं हो पा रहा तेज गति से ,मिलर वाहन नहीं करा पा रहे मुहैया, उठाव नहीं हुआ तो बढ़ सकता है नुकसान का आंकड़ा

error: Content is protected !!