Home Uncategorized पीएम का अयोध्या में धर्मपथ और रामपथ पर रोड शो, लोगों ने...

पीएम का अयोध्या में धर्मपथ और रामपथ पर रोड शो, लोगों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

0
81

acn18.com अयोध्या/ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से हाईवे पर निकले। हाईवे के किनारे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हो रहा है। लोग पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। कार से बाहर होकर हाथ हिलाकर पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।

हवाई अड्डे अयोध्या धाम में मंत्री

महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त)।पीएम मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।