Home Uncategorized केंद्र सरकार ने CG को जारी किया 2485.79 करोड़ रुपए, CM साय...

केंद्र सरकार ने CG को जारी किया 2485.79 करोड़ रुपए, CM साय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

0
65

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार की ओर से केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा.

image 43 6

गौरतलब है कि, आगामी त्यौहारों और नए वर्ष को देखते हुए केन्द्र की ओर से छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपए की किश्त जारी की गई है. यह किश्त केन्द्र की ओर से 11 दिसम्बर 2023 को जारी की गई किश्त के अतिरिक्त है. केन्द्र सरकार से मिली इस राशि से राज्य सरकार को समाज कल्याण की योजनाओं और अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी.

error: Content is protected !!