Home KORBA नगरीय निकायों के एल्डरमेन की नियुक्ति निरस्त

नगरीय निकायों के एल्डरमेन की नियुक्ति निरस्त

0
121

acn18.com कोरबा। छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने सत्ता संभालने के साथ व्यवस्था बदल दी है। इस श्रृंखला में कोरबा सहित प्रदेश के सभी जिलों के अंतर्गत संचालित हो रहे नगरीय निकाय जिनमे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं, के लिए पिछले सत्र में मनोनीत किए गए सभी एल्डरमैन की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। पिछले आदेश को निरस्त करने के साथ अब अटकलें शुरू हो गई है कि नई सरकार के कार्यकाल में भाजपा समर्थित किन-किन शहरों को नगरीय निकायों में एल्डरमैन के रूप में काम करने का अवसर मिलता है।

फिल्म निदेशक, लेखक, कार्टूनिस्ट डॉक्टर हरविंदर मांकड़ से चर्चा