Home KORBA चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही

चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही

0
99

Acn18.com कोरबा 20 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन रोकने के कड़े निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की गई है। खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक ने बताया कि रात्रि में कार्यवाही के पश्चात् जब्त ट्रैक्टर सीजी 12 यू 0359 सलिहाभाठा, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) प्रगति नगर एनटीपीसी, ट्रैक्टर जॉनडियर (बिना नंबर) कुदरमाल, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) कुदुरमाल को थाने में रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक के मोबाइल नंबर 7587350731 में संपर्क किया जा सकता है।

 

error: Content is protected !!