Home Uncategorized कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव पर थप्पड़ मारने का आरोप,...

कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव पर थप्पड़ मारने का आरोप, कांग्रेसी कार्यकर्ता ने थाना पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

0
100

WhatsApp Image 2023 12 16 at 10.59.38 1

ACN18.COM बैकुंठपुर /कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव पर आरोप लगा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने की बात कहते हुए एक युवक को थप्पड़ मार दिया। किशन नामक युवक ने आरोप लगाया है कि वह अपने मित्र के साथ कहीं जा रहा था तभी पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव ने उन्हें रोका और आधारहीन आरोप लगाकर उन्हें न केवल धमकाया बल्कि थप्पड़ भी मार दिया शिकायतकर्ता का आरोप है की अंबिका सिंह देव ने कहा कि तुम्हारे अलावा अन्य लोगों की भी सूची तैयार हो गई है सबको सबक सिखाया जाएगा

WhatsApp Image 2023 12 16 at 10.59.38 1

बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे प्रार्थी किशन के साथ बड़ी तादाद में उनके समाज के लोग भी थे इन सब का कथन था कि पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव को ऐसा करना शोभा नहीं देता लेकिन उन्होंने जो कुछ किया है इसके लिए उनके विरुद्ध कार्रवाई हो यह भी आवश्यक है

WhatsApp Image 2023 12 16 at 10.59.38 2

खुद को परिचित बताकर ग्रामीण से 6000 की ठगी ,अब पुत्र का उपचार करने में दिक्कत