Home KORBA खुद को परिचित बताकर ग्रामीण से 6000 की ठगी,अब पुत्र का उपचार...

खुद को परिचित बताकर ग्रामीण से 6000 की ठगी,अब पुत्र का उपचार करने में दिक्कत

0
149

acn18.com कोरबा/ कोरबा के ट्रामा सेंटर में उपचार कर रहे एक युवक के पिता से अज्ञात व्यक्ति ने ₹6000 की ठगी कर ली और फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीण रोते हुए मौके पर मिला। मीडिया के माध्यम से इस बारे में पुलिस तक बात पहुंचाई गई है ताकि आरोपी की धर पकड़ हो सके।

कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटेशर नगोई के रहने वाले बीरबल सिंह को उसके परिजनों ने ड्रामा सेंटर में भर्ती करवाया हुआ है जिसका उपचार पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। उसकी देखरेख के लिए परिवार के लोग भी यहां पर मौजूद हैं। युवक के पिता विश्राम सिंह कवर ने बताया कि ट्रामा सेंटर में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसे खुद को उसके गांव के करीब का होना बताया। इसके बाद बाहर बुलाकर छोटे नोट देकर बड़े रोड से प्राप्त करने की बात कही। कई प्रकार से बातों में उलझाने के साथ उसने ₹6000 की ठगी कर ली और फरार हो गया।

ठगी के शिकार हुए ग्रामीण से मीडिया ने जानकारी हासिल की और इसके साथ ही पुलिस को अवगत कराया। इस मामले में शातिर युवक के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है ताकि उसकी खोज हो सके

CM विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे बैठक, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद

error: Content is protected !!