Home Uncategorized CM विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे बैठक, डिप्टी सीएम अरुण...

CM विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे बैठक, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद

0
89

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग की बैठक ले रहे हैं. यह बैठक मंत्रालय में हो रही है. मुख्यमंत्री साय स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल हैं. वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू भी मौजूद हैं.

image 2023 12 15T163214.478

 

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. जिसमें सीएम साय ने एंबुलेंस सेवा-108 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संचालित सेवाओं पर जोर देने को कहा. सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं.

घर के बाहर खड़ी कार को किया गया आग के हवाले,बांकीमोंगरा के गजरा बस्ती में सामने आई घटना

error: Content is protected !!