Home KORBA सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थी किए गए सम्मानित ,एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने...

सर्वोच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थी किए गए सम्मानित ,एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल

0
65

acn18.com दीपका/ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका द्वारा निगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कोरबा जिले में शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान स्नेह मिलन प्रगति नगर दीपका में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन के रूप में ₹5000 का वितरण एसईसीएल प्रबंधन दीपिका क्षेत्र के द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2023 12 06 at 12.58.33

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपका के मुख्य महाप्रबंधक अमित कुमार सक्सेना, दिलीप बोबडे उप मुख्य महाप्रबंधक एवं जीसीसी मेंबर तरुण राहा मनोज सिंग सतीश सिंग मनोहर लाल धरम लाल टंडन गिरजा साहू अश्वनी मिश्रा संजीव शर्मा रमेश गुरुद्वान भी मंचासिन रहे । अतिथियों द्वारा 64 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।स्वागत भाषण कार्मिक प्रबंधक आर के ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत पालीवाल एवं उनकी टीम का योगदान रहा।

WhatsApp Image 2023 12 06 at 12.58.33 1

लोमड़ी के हमले में घायल व्यक्ति की मौत : एक माह पहले उसके उपर हुआ था हमला ,उपचार के बाद भी जानवरों की तरह करता था हरकत